RSS

शनिवार, 8 मई 2010

मेरे भाई राजेन्द्र की चिट्ठी



यह पत्र मैंने मेरे भाई समतुल्य मित्र ' कपिल ' को लिखा है .यह पूर्णतया ,मौलिक तथा स्वरचित मेरी प्रथम कृति है..सम्भव है कोई त्रुटि विद्धमान हो ...नज़रअंदाज़ न करे ...सूचित करे.....धन्यवाद


प्रिय अग्रज ,मित्र , सखा ,बंधु
यह जानकार दुःख हुआ की मेरे छोटे परन्तु समझदार भाई को आज भी अकेलेपन से उतना ही भय लगता है......पर प्रिय अनुज तुम अकेले थे ही कब..जब भी तुम जीवन के कठिन डगर पर खुद अकेले डरते हुए एक - एक कदम सम्भाल कर रख रहे थे ..तब भी मैं तुम्हारे करीब ही था...मेरा स्नेह सदैव साया बनकर तुम्हारा पीछा कर रह था...शायद तुमने आहट भी सुनी हो...पर तुमने मुड़कर नहीं देखा ...तुम्हे मेरे वादे पर ऐतबार न था...यह सही है की वक़्त ने निकम्मा और शराबी बना दिया ......बस मैं तुमसे मिलने नहीं आ सका ...पर क्यूँ .....?
ये या तो मेरा हृदय जनता है या ये बेरहम वक़्त जो मेरी तबाही पर ठहाके लगाता रहा हैं ....याद है ...पहले मैं शराब की बू तक से बहक जाता था लड़खड़ाने लगता ...ठीक उसी समय तुम मुझे सहारा देते....आज मैं नहीं लडखडाता ....आदत हो गयी और फिर कोई थामने वाला जो नहीं ....मैंने शराब को नहीं पिया शराब मुझे पीती रही....बहुत कमजोर हो गया हूँ...दो कदम भी नहीं चला जाता ..शरीर के नाम पर सिर्फ हड्डिया शेष है...कुछ दिनों से एक निवाला भी नहीं खा पाया ...खाते है तेज जलन सी होने लगती है ..सब कहते है की इलाज करवा लूं...बहुत नीम-हकीमो को दिखाया .अंग्रेजी इलाज भी कराया ..पर रत्ती भर फर्क भी नहीं पड़ा
...लगता है जिंदगी का सफ़र बस यही तक है ..१५ दिन हो गए घर से बहार भी नहीं निकला ..कब सुबह - कब श्याम कुछ पता नहीं ..कमरे में एक खिड़की तक नहीं..पर लगता है जिन्दगी की श्याम ढलने ही वाली है .शुरू - शुरू में कोई न कोई मिलने आता रहता था ..अब कोई नहीं आता ... ...अब तो कभी - कभी माँ भी झिड़क देती हैं ...बस सब से दूर जाना चाहता हूँ ..पर कमबख्त मौत भी नहीं आती .,,जीव अटक सा गया है...तुझसे मिले बगैर शायद देह न त्याग सकूंगा ... मेरी बाते तो खत्म ही नहीं होगी ..तू बता ..सुना है तेरा ऑफिस बहुत बड़ा है. तू अंग्रेजी सूट पहनता है .लम्बी टाई और काला चश्मा भी लगाता है .........!!बस अब लिखा नहीं जा रहा ...कलम छूट रही है ..हाथ - पांव काँप रहे है ...आँखों के सामने अँधेरा सा छा रहा है..सांस भी ठीक से नहीं आ रही ...कहीं मैं मर .....नहीं - नहीं तुझसे मिले बगैर मैं नहीं मर सकता मैं आ रहा हूँ मेरे दोस्त ........सवेरे ही ट्रेन से ........
तुम्हारा अग्रज,भाई.सखा.साथी ,मित्र
भाई राजेन्द्र

1 टिप्पणियाँ:

कपिल कुमार मीणा ने कहा…

this is brother yeh bhai ki chitti nahi uska dil h

एक टिप्पणी भेजें