RSS

रविवार, 9 मई 2010

रहो जमीं पे मगर आसमां का ख्वाब रखो


रहो जमीं पे मगर आसमां का ख्वाब रखो
तुम अपनी सोच को हर वक्त लाजवाब रखो
खड़े न हो सको इतना न सर झुकाओ कभी
तुम अपने हाथ में किरदार की किताब रखो
उभर रहा जो सूरज तो धूप निकलेगी
उजालों में रहो मत धुंध का हिसाब रखो
मिले तो ऐसे कि कोई न भूल पाये तुम्हें
महक वंफा की रखो और बेहिसाब रखो
अक्लमंदों में रहो तो अक्लमंदों की तरह
और नादानों में रहना हो रहो नादान से
वो जो कल था और अपना भी नहीं था दोस्तों
आज को लेकिन सजा लो एक नयी पहचान से......................................
....






दिन हुआ है तो रात भी होगी,
हो मत उदास कभी तो बात भी होगी,
इतने प्यार से दोस्ती की है खुदा की कसम
जिंदगी रही तो मुलाकात भी होगी.
कोशिश कीजिए हमें याद करने की
लम्हे तो अपने आप ही मिल जायेंगे
तमन्ना कीजिए हमें मिलने की
बहाने तो अपने आप ही मिल जायेंगे .
महक दोस्ती की इश्क से कम नहीं होती
इश्क से ज़िन्दगी ख़तम नहीं होती
अगर साथ हो ज़िन्दगी में अच्छे दोस्त का
तो ज़िन्दगी जन्नत से कम नहीं होती
सितारों के बीच से चुराया है आपको
दिल से अपना दोस्त बनाया है आपको
इस दिल का ख्याल रखना
क्योंकि इस दिल के कोने में बसाया है आपको .
अपनी ज़िन्दगी में मुझे शरिख समझना
कोई गम आये तो करीब समझना
दे देंगे मुस्कराहट आंसुओं के बदले
मगर हजारों दोस्तो में अज़ीज़ समझना ..
हर दुआ काबुल नहीं होती ,
हर आरजू पूरी नहीं होती ,
जिन्हें आप जैसे दोस्त का साथ
मिले

शनिवार, 8 मई 2010

मेरे भाई राजेन्द्र की चिट्ठी



यह पत्र मैंने मेरे भाई समतुल्य मित्र ' कपिल ' को लिखा है .यह पूर्णतया ,मौलिक तथा स्वरचित मेरी प्रथम कृति है..सम्भव है कोई त्रुटि विद्धमान हो ...नज़रअंदाज़ न करे ...सूचित करे.....धन्यवाद


प्रिय अग्रज ,मित्र , सखा ,बंधु
यह जानकार दुःख हुआ की मेरे छोटे परन्तु समझदार भाई को आज भी अकेलेपन से उतना ही भय लगता है......पर प्रिय अनुज तुम अकेले थे ही कब..जब भी तुम जीवन के कठिन डगर पर खुद अकेले डरते हुए एक - एक कदम सम्भाल कर रख रहे थे ..तब भी मैं तुम्हारे करीब ही था...मेरा स्नेह सदैव साया बनकर तुम्हारा पीछा कर रह था...शायद तुमने आहट भी सुनी हो...पर तुमने मुड़कर नहीं देखा ...तुम्हे मेरे वादे पर ऐतबार न था...यह सही है की वक़्त ने निकम्मा और शराबी बना दिया ......बस मैं तुमसे मिलने नहीं आ सका ...पर क्यूँ .....?
ये या तो मेरा हृदय जनता है या ये बेरहम वक़्त जो मेरी तबाही पर ठहाके लगाता रहा हैं ....याद है ...पहले मैं शराब की बू तक से बहक जाता था लड़खड़ाने लगता ...ठीक उसी समय तुम मुझे सहारा देते....आज मैं नहीं लडखडाता ....आदत हो गयी और फिर कोई थामने वाला जो नहीं ....मैंने शराब को नहीं पिया शराब मुझे पीती रही....बहुत कमजोर हो गया हूँ...दो कदम भी नहीं चला जाता ..शरीर के नाम पर सिर्फ हड्डिया शेष है...कुछ दिनों से एक निवाला भी नहीं खा पाया ...खाते है तेज जलन सी होने लगती है ..सब कहते है की इलाज करवा लूं...बहुत नीम-हकीमो को दिखाया .अंग्रेजी इलाज भी कराया ..पर रत्ती भर फर्क भी नहीं पड़ा
...लगता है जिंदगी का सफ़र बस यही तक है ..१५ दिन हो गए घर से बहार भी नहीं निकला ..कब सुबह - कब श्याम कुछ पता नहीं ..कमरे में एक खिड़की तक नहीं..पर लगता है जिन्दगी की श्याम ढलने ही वाली है .शुरू - शुरू में कोई न कोई मिलने आता रहता था ..अब कोई नहीं आता ... ...अब तो कभी - कभी माँ भी झिड़क देती हैं ...बस सब से दूर जाना चाहता हूँ ..पर कमबख्त मौत भी नहीं आती .,,जीव अटक सा गया है...तुझसे मिले बगैर शायद देह न त्याग सकूंगा ... मेरी बाते तो खत्म ही नहीं होगी ..तू बता ..सुना है तेरा ऑफिस बहुत बड़ा है. तू अंग्रेजी सूट पहनता है .लम्बी टाई और काला चश्मा भी लगाता है .........!!बस अब लिखा नहीं जा रहा ...कलम छूट रही है ..हाथ - पांव काँप रहे है ...आँखों के सामने अँधेरा सा छा रहा है..सांस भी ठीक से नहीं आ रही ...कहीं मैं मर .....नहीं - नहीं तुझसे मिले बगैर मैं नहीं मर सकता मैं आ रहा हूँ मेरे दोस्त ........सवेरे ही ट्रेन से ........
तुम्हारा अग्रज,भाई.सखा.साथी ,मित्र
भाई राजेन्द्र

शुक्रवार, 7 मई 2010

भैया बोलके कचरा नई करने का,,,,,,,,,,,,,,,,,
































एक था हाथी रामू


एक थी हथिनी शर्मिला। उसका बेटा था रामू। शर्मिला को अपने बेटे से बहुत प्यार था और वह उसे हर बात प्यार से समझाती थी। शर्मिला ने रामू से कहा कि बेटा नाले के मैले पानी में मत खेलना, शेर की गुफा के पास मत जाना, आगे-पीछे देखे बगैर चलना मत और मुझसे दूर जाना मत। रामू के मन में मगर यही खयाल रहता कि मैं सारी दुनिया देख तो लूँ। क्या सचमुच नाला मैला है? क्या जंगल सचमुच दूर-दूर तक फैला है?

एक दिन जब माँ लेटी थी थककर चूर-चूर, रामू भाग गया माँ से दूर। शेर की गुफा के पास था गन्नो का खेत बड़ा। रामू को गन्ना खाने का शौक चढ़ा। उसका पाँव गन्नो के खेत की ओर बढ़ा। तभी दाँत दिखाकर शेर जो दहाड़ा तो रामू गन्ना छोड़ माँ के पास दौड़ा। उसने आगे देखा न पीछे, ऊपर देखा न नीचे। रास्ते में गड्ढा था वह उसमें जा गिरा। खूब चिल्लाया बेचारा।

उसकी चिल्लाहट सुनकर शामू शिकारी आया। उसने कहा कि तुम जैसे हाथी को बेचकर मिलेंगे रुपए बीस हजार। उन पैसों से मैं खरीदूँगा एक सेकंड हैंड कार। अभी तुम्हें बाँधने की रस्सी लाता हूँ। अब तो रामू और जोर से चिल्लाया। तभी माँ शर्मिला ने सुन ली रामू की पुकार। वह दौड़कर उस गड्ढे तक आ पहुँची।

रामू को गड्ढे में देखकर वह हुई बहुत उदास। उसने तरह-तरह के तरीके आजमाए पर ये तरीके बिलकुल काम न आए। तभी उसके दिमाग में एक विचार आया। उसने एक पेड़ को जड़ से उठाया और उसे गड्ढे में उल्टा गिराया। इस पेड़ पर चढ़कर रामू बाहर आया। तो माँ ने उसे प्यार से गले लगाया। जब शिकारी शामू रस्सी लेकर आया तो रामू को माँ के साथ गड्ढे से बाहर देखकर घबराया। उसकी शक्ल पड़ गई पीली और धोती हो गई ढीली। वह सिर पर पैर रखकर तिकड़म तोप, तिकड़म तोप भागा। इस तरह हाथी रामू को मिल गया एक
सबक।

गुरुवार, 6 मई 2010

चुनावों और जंग में सब जायज है


बोलने की इच्छा तो ये हुई – “साला सांड, बीचों बीच रस्ते में खड़ा है, आने जाने के लिए जगह पर टाँग फैलाकर खड़ा है, परे हट!” मगर प्रकटत: बहुत ही नम्र स्वर में बोला – एक्सक्यूज़ मी, थोड़ा सा जाने देंगे...

जाहिर है, सामने वाले को मेरे मन में उसके प्रति उठे विचारों का कोई भान नहीं था, अतएव मेरे नम्र निवेदन को उसने उतनी ही विनम्रता से स्वीकारा और जाने के लिए उसने जगह दे दी. यदि वो मेरे मन में उठे भावों को जान लेता तो यकीनन, नूरा कुश्ती वहीं शुरू हो जाती.

तो, आपने देखा कि किस तरह से, एक्सक्यूज़ मी का फंडा कितना कारगर होता है. सामने वाले को आप हजार लानत मलामत मन में भेजते रहें, मगर प्रकटत: उससे एक्सक्यूज़ मी, एक्सक्यूज़ मी कहते रहेंगे.

ठीक इसी तरह का एक शब्द है सॉरी - माफ कीजिएगा. सॉरी शब्द ने दुनिया में जाने कितनी लड़ाईयाँ रोकी होंगी. कितनों के आँसुओं को टपकने से रोका होगा. कितने कत्ल और मर्डर रोके होंगे. आपका मन तो सामने वाले के पेट में छुरा भोंकने का हो रहा होता है, मगर आप प्रेम से कहते हैं – सॉरी! भले ही सामने वाले के मन में आपके ऊपर बम फेंकने का हो रहा हो, वो आपसे कहेगा कोई बात नहीं. कभी कभी मामला बनता न देख आप दो चार बार और कह देते हैं, इस बार वज़न देकर - वेरी सॉरी. फिर, मामला कितना भी भयानक, भयंकर, माफ़ी लेने देने लायक न हो, रफा दफा हो जाता है.

और, अब तो बात बे बात सॉरी कहने के एक और सॉलिड कारण आपके सामने है.

एक्सक्यूज़ मी, क्या कहा? आप इतने से ही बोर हो गए? सॉरी! कोई बात नहीं, लीजिए पढ़िए व्यंज़ल-

---.

चुनावों और जंग में सब जायज है, माफ कीजिएगा

तेरी संसद मेरे किसी काम की नहीं माफ कीजिएगा


चेहरे पे कई रंग के चेहरे चढ़ा लिए हैं बहुतेरे मगर

गुनाहों को किस तरह से छुपाएंगे माफ कीजिएगा


वैसे तो जलसे में सभी ने दिए थे बढ़ चढ़ के बयान

क्यों साथ मेरे कोई चलता नहीं है माफ कीजिएगा


हर तरफ आरती गुरबानी और अजान के शोर हैं

आदमीयत की किलकारी कहाँ गई माफ कीजिएगा


इस बेदर्द जमाने ने हमें भी बना दिया जहीन रवि

बात बे बात हम भी कहते हैं सॉरी माफ कीजिएगा

BY RAVIRATLAMI

जहाँ डाल-डाल पर भ्रष्ट कोड़े करते हैं बसेरा वो भारत देश है मेरा


कल से स्पीकर पर चारों ओर से देश भक्ति पूर्ण गाने बज रहे हैं. एक गाना बारंबार बज रहा है – जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया… सुन सुन कर कोफ़्त सी होने लगी. वास्तविकता तो कुछ और है. वास्तविकता कड़वी है मेरे दोस्त. बहुत कड़वी. कुछ इस तरह -

जहाँ डाल-डाल पर भ्रष्ट कोड़े करते हैं बसेरा
वो भारत देश है मेरा
जहाँ असत्य, हिंसा और अधर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा

ये धरती वो जहाँ एसपीएस राठौर जैसे अधिकारियों का बोलबाला
जहाँ हर बालक एक बाल मजदूर है और हर राधा एक हाला
जहाँ देश के लुटेरे नेता सबसे पहले आ कर डाले अपना फेरा
वो भारत देश है मेरा

अलबेलों की इस धरती के व्यवहार भी हैं अलबेले
कहीं रिश्वत की जगमग है कहीं हैं भाई-भतीजावाद के मेले
जहाँ लालफीताशाही और अकर्मण्यता का चारों ओर है घेरा
वो भारत देश है मेरा

जब कटुता पैदा करते मस्जिद और शिवाले
जहाँ हर नगर में कूड़ाकरकट गंदगी धूल फैला डाले
भ्रष्टाचार की बंसी जहाँ बजाता है ये शाम सवेरा
वो भारत देश है मेरा

(राजेन्द्र किशन से क्षमायाचना सहित)
kapil kumar meena